Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ तकनिकीमोबाइलSamsung Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 16...

Samsung Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 16 मार्च को करेगे लॉन्च, जाने कीमत

इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी ए14 के लॉन्च के बाद, सैमसंग अब देश में गैलेक्सी ए54 5जी और गैलेक्सी ए34 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

  • लेख : लर्नर लाइन

सैमसंग अब देश में गैलेक्सी ए54 5जी और गैलेक्सी ए34 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इन हैंडसेट को पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है।

सैमसंग ने 16 मार्च को भारत में गैलेक्सी A34 5G और गैलेक्सी A54 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G का डिस्प्ले

दोनों डिवाइस IP67 रेटिंग वाले होंगे।  गैलेक्सी A54 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जबकि आगामी गैलेक्सी A34 5G को एक चिपसेट मॉडल MT6877V/TTZA पर बेस्ड होने की बात कही गई है।

Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G का कलर

Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G दोनों को Awesome Silver White, Awesome Graphite, Awesome Lime, और Awesome Violet कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G की कीमत

Galaxy A34 5G के 128GB वैरिएंट की कीमत EUR 419 (लगभग 36,600 रुपये) होगी, जबकि गैलेक्सी A54 5G की कीमत समान स्टोरेज ऑप्शन के लिए EUR 519 (लगभग 45,400 रुपये) होगी ।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश