Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ विदेशवाशिंगटन न्यूज़ : रुचिरा कंबोज बनीं यूएन के सामाजिक विकास आयोग की...

वाशिंगटन न्यूज़ : रुचिरा कंबोज बनीं यूएन के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष

इससे पहले सामाजिक विकास आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव भेजे थे।

  • लेख : लर्नर लाइन

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र के लिए यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को अपना अध्यक्ष चुना है, यह चुनाव इस सप्ताह ।

• संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोग के 62वें सत्र की बैठक में चुनाव

• बैठक में तीन देशों से उपाध्यक्षों का भी किया गया चयन

ट्विटर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक के दौरान किया गया। वहीं, उत्तरी मेसिडोनिया के जान इवानोवसकी, डोमिनिकन गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थामस लैमर उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र की पिछली बैठक के दौरान भविष्य के संगठन और सामाजिक विकास आयोग के कार्य के तरीके को मंजूरी दी थी। इस दौरान कहा गया था कि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने करने के लिए सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना होगा।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद तय करेगी कि आयोग के 62वें सत्र के लिए प्राथमिकता वाले विषय क्या होंगे। इससे पहले सामाजिक विकास आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव भेजे थे। इन प्रस्तावों के बीच असमानताओं को दूर करने और कोविड महामारी से उबरने में तेजी लाने के लिए सभी के लिए रोजगार और बेहतर कार्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई थी।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश