Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ बिजनेसएनएसई के कई इंडेक्स में शामिल होंगी अदाणी समूह की दो कंपनियां

एनएसई के कई इंडेक्स में शामिल होंगी अदाणी समूह की दो कंपनियां

अमेरिकी वित्तीय शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

  • लेख : लर्नर लाइन

देश के प्रमुख स्टाक एक्सचेंज एनएसई ने अपने कई सूचकांकों के घटकों में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत अदाणी समूह की दो कंपनियों अदाणी विल्मर और अदाणी पावर को एनएसई अपने कई सूचकांकों में शामिल करेगा। यह बदलाव 31 मार्च 2023 से लागू होगा।

एनएसई के अनुसार, अदाणी विल्मर को निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी 100 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। वहीं, अदाणी पावर निफ्टी 500, निफ्टी 200, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 और निफ्टी मिडस्मालकैप 400 इंडेक्स में शामिल होगी। हालांकि, एनएसई ने निफ्टी 50 इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। एनएसई के इंडेक्स में . एक समिति की समीक्षा के आधार बदलाव का फैसला लिया जाता है।

• एनएसई ने अपने कई सूचकांकों के घटकों में किया बदलाव

• बंधन बैंक समेत कई को निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स से हटाया

अदाणी विल्मर के अलावा एबीबी इंडिया, केनरा बैंक, पेज इंडस्ट्रीज और वरुण वेबरेजेस को भी निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में शामिल किया गया है। वहीं, बंधन बैंक, बायोकान, ग्लेंड फार्मा, एमफेसिस और वन 97 कम्युनिकेशंस को इस इंडेक्स से बाहर किया गया है। इससे पहले बीते सप्ताह इंडेक्स प्रदाता एमएससीआइ ने अदाणी समूह की दो कंपनियों अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन के वेटेज में किए गए बदलाव को नहीं लागू करने का फैसला किया था। अमेरिकी वित्तीय शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश