Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ लोकलदिल्लीदिल्ली में सरकार ने कुश्ती संघ पर कसी लगाम कहा आरोप...

दिल्ली में सरकार ने कुश्ती संघ पर कसी लगाम कहा आरोप निराधार

खेल मंत्रालय ने बृजभूषण पर लगे यौन शोषण और डब्ल्यूएफआइ में कुप्रबंधन के आरोपों की जांच को लेकर निगरानी समिति के आधिकारिक रूप से गठित होने तक कुश्ती संघ की सभी गतिविधियां निलंबित कर दीं।

  • लेख : लर्नर लाइन

सरकार ने कुश्ती संघ पर लगाया लगाम

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर में हुई दो मैराथन बैठक के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर चल रहा धरना तो खत्म कर दिया था लेकिन शनिवार को अध्यक्ष के अपने गढ़ गोंडा में शुरू हुए सीनियर नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के उद्घाटन में पहुंचने के बाद उनके तेवर फिर कड़े हो गए।

  • इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एक्शन में आ गए।
  • खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआइ की सभी गतिविधियां रोकी

कसी लगाम आरोप निराधार

  •  पहलवानों के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने 72 घंटे में डब्ल्यूएफआइ से जवाब मांगा था। डब्ल्यूएफआइ ने अपने लिखित जवाब में सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खेल संघ का प्रबंधन संविधान के द्वारा निर्वाचित निकाय के द्वारा किया जाता है। ऐसे में डब्ल्यूएफआइ में अध्यक्ष सहित किसी एक द्वारा व्यक्तिगत रूप से मनमानी और कुप्रबंधन की गुंजाइश नहीं है।
  • हमने मौजूदा अध्यक्ष की देखरेख में हमेशा पहलवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। हमारे यहां पांच सदस्यीय यौन उत्पीड़न समिति है जिसके अध्यक्ष महासचिव वीएन प्रसाद हैं। इसमें आरोप लगाने वाली पहलवान साक्षी भी शामिल हैं।
  • खेल मंत्रालय ने बृजभूषण पर लगे यौन शोषण और डब्ल्यूएफआइ में कुप्रबंधन के आरोपों की जांच को लेकर निगरानी समिति के आधिकारिक रूप से गठित होने तक कुश्ती संघ की सभी गतिविधियां निलंबित कर दीं। जांच पूरी होने तक यही समिति कुश्ती संघ का दैनिक कार्य भी संभालेगी।
  • इसके साथ ही 21 से 23 जनवरी तक होने वाले सीनियर नेशनल टूर्नामेंट को भी निलंबित कर दिया गया। वर्ष 2002 से डब्ल्यूएफआइ के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी तत्काल प्रभाव से
  • निलंबित कर दिया गया है। बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगान वाले पहलवानों ने तोमर पर भी अवैध रूप से 18 से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।
  • अतिरिक्त सचिव विनोद निलंबित, राष्ट्रीय टूर्नामेंट भी रोका गया
  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश