Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ छत्तीसगढ़रायपुररायपुर में डॉ. अलंग को मिला ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान...

रायपुर में डॉ. अलंग को मिला ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान से समानित किया गया

दो सत्रों में आयोजित सूत्र सम्मान समारोह में कवि पाठ के साथ डॉ. अलंग की कविताओं पर एकाग्र नाटक का मंचन भी किया गया।

  • लेख : लर्नर लाइन

रायपुर के संस्कृति विभाग के सभागार में देश से भर से आए रचनाकारों की उपस्थिति में हिन्दी के महत्वपूर्ण कवि लोक इतिहासकार डॉ. संजय अलंग को 2022 का ठाकुर पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर के प्रसिद्ध आलोचक राजाराम भादू ने की। विशिष्ट अतिथि नगीन तनवीर, त्रिलोक महावर, सुभाष मिश्र, जयप्रकाश, रामकुमार तिवारी रहे। सूत्र सम्मान-2022 से सम्मानित होने के बाद कवि डॉ. अलंग ने कहा कि मैं सूत्र परिवार और अनुशंसा व चयन समिति को धन्यवाद देता हूं, जिसने ऐसा कुछ सामने लाने का निर्णय लिया। इसमें मेरी रचना कर्म पुरस्कृत होती है और इस अनुक्रम में मुझे सूत्र सम्मान का अलंकरण प्रदान किया गया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में अपनी रचना प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। दो सत्रों में आयोजित सूत्र सम्मान समारोह में कवि पाठ के साथ डॉ. अलंग की कविताओं पर एकाग्र नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में सूत्र सम्मान से पूर्व डॉ. अलंग की कविता पर शरद कोकास, रजत कृष्ण और अजय चंद्रवंशी ने महत्वपूर्ण आलेख का पठन किया। अध्यक्ष राजाराम भादू सहित विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. अलंग की कविताओं पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कथाकार सतीश जायसवाल, ईश्वर सिंह दोस्त, कवि नासिर अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश