Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ छत्तीसगढ़बिलासपुरअंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शारदा ने जीते 3 स्वर्ण सहित 4 पदक

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शारदा ने जीते 3 स्वर्ण सहित 4 पदक

शादी होने पर 25 वर्षों तक गृहिणी बनकर परिवार की जिम्मेदारी उठाई। बच्चों को आगे बढ़ाने में प्रेरणा बनी। वे 2014 से मास्टर इवेंट में भाग ले रही हैं।

  • लेख : लर्नर लाइन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया पदक को समर्पित

इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स ने 42वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पश्चिम बंगाल के अरविंद स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें बिलासपुर की शारदा तिवारी ने 3 स्वर्ण सहित 4 पदक हासिल किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिले पदक को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं को समर्पित करते हुए कहा कि वे उम्र की चिंता किए बिना खेलना शुरू करें।

पदक प्राप्त कर खुशी जाहिर करती लाल टी-शर्ट में शारदा तिवारी ।

बिलासपुर की शारदा तिवारी ने मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में थ्रो इवेंट में भाग लिया। यहां उन्होंने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि जेवेलिन थ्रो में उन्हें रजत पदक मिला। इस तरह उन्होंने कुल 4 पदक हासिल किए। शारदा पिछले दस वर्षों से एथलेटिक्स इवेंट में भाग ले रही हैं।

वे 52 साल की आयुसे खेलना शुरू की और अब तक वे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 25 से अधिक पदक जीत चुकी हैं, जबकि उनका यहां पांचवां अंतरराष्ट्रीय पदक है। दो अंतरराष्ट्रीय इवेंट में वे 7 पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल में ही हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 पदक प्राप्त किए थे। शारदा कहती हैं कि उनके पिता खरसिया निवासी स्व. प्रेम शंकर पांडेय जो आदर्श स्कूल में प्रधान पाठक थे ने एथलेटिक्स खेल खासकर थ्रो इवेंट को खेलना सिखाया था।

इसके बाद उन्होंने बीपीएड और एमपीएड की और फिर शादी होने पर 25 वर्षों तक गृहिणी बनकर परिवार की जिम्मेदारी उठाई। बच्चों को आगे बढ़ाने में प्रेरणा बनी। वे 2014 से मास्टर इवेंट में भाग ले रही हैं।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश