Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ छत्तीसगढ़बिलासपुरबिलासा महोत्सव में लोगों ने सुनी 95 वाद्ययंत्रों की धुन, लोरिकचंदा की...

बिलासा महोत्सव में लोगों ने सुनी 95 वाद्ययंत्रों की धुन, लोरिकचंदा की कथा

बिलासपुर वासियों का असीम प्यार और अपनापन बिलासा महोत्सव को मिलता रहा है।

  • लेख : लर्नर लाइन

बिलासा कला महोत्सव • अतिथि बोले- लोक साहित्य, गीत, संगीत, संस्कृति का अद्भुत समागम

देवकीनंदन दीक्षित स्कूल में बिलासा कला महोत्सव मनाया जा रहा था। रविवार को रायपुर के कलाकार रश्मि गुप्ता व महेंद्र ध्रुव, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। गुंडरदेही से आये संजू सेन की टीम ने 95 से अधिक लोकवाद्यों की मधुर ध्वनि छेड़कर वातावरण को संगीतमय कर दिया। रायपुर से आए गौतम चौबे की टीम ने लोरिकचंदा की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। वहीं वीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल सिरगिट्टी के बच्चों ने मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के अंतिम दिन के अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, समाजसेवी प्रवीण झा साहित्यकार डॉ. अजय पाठक, पार्षद राजेश सिंह, इरशाद अली रहे। विधायक पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का अनूठा दर्शन बिलासा महोत्सव में देखने को मिलता है। इस दौरान मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास, डॉ. विनय पाठक, डॉ. सुधाकर बिबे, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, राघवेंद्र धर दीवान सहित अन्य मौजूद रहे।

  • 33 वर्ष से मिल रहा हजारों दर्शकों का सम्मान

मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि बिलासपुर वासियों का असीम प्यार और अपनापन बिलासा महोत्सव को मिलता रहा है। हजारों दर्शकों के साथ 33वें रंगारंग समापन हुआ। बांस गीत की प्रस्तुति से शुरू हुआ यह महोत्सव और मंच पूरे वर्ष भर विविध आयोजनों से अपने शहर और प्रदेश की जनता से रूबरू होते रही है। हम हास-परिहास के रूप में मूर्खाधिराज सम्मान का कार्यक्रम करते हैं, तो सामाजिक कर्तव्यों को ध्यान में रखकर पर्यावरणहित मे अरपा आराधना और अरपा बचाओ अभियान भी चलाते हैं।

अतिथियों ने बिलासा लोककला सम्मान से डॉ. पुरषोत्तम चंद्राकर रायपुर को सम्मानित किया। इसी तरह बिलासा साहित्य सम्मान से डॉ. अनिल भतपहरी, बिलासा सेवा सम्मान से राजेन्द्र जायसवाल, बिलासा शिक्षा सेवा सम्मान से डॉ. गजेंद्र तिवारी, बिलासा पत्रकारिता सम्मान से ललित गोपाल व जितेंद्र थवाईत सम्मानित हुए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक डॉ. सोमनाथ मुखर्जी की पुस्तक जिंदगी के कितने रंग का भव्य विमोचन अतिथियों ने किया।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश