Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

हिंदी न्यूज़ इंडियाऑपरेशन कावेरी के तहत आए पहले जत्थे में 360 भारतीय दिल्ली सूडान...

ऑपरेशन कावेरी के तहत आए पहले जत्थे में 360 भारतीय दिल्ली सूडान से सुरक्षित पहुंचे

सूडान से निकाले गए भारतीयों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में बनाए गए केंद्र पर सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। आइएनएस सुमेधा के बाद वायुसेना के विमान सी-130जे से भारतीयों के दूसरे और तीसरे जत्थे को बुधवार को जेद्दा लाया गया।

  • लेख : लर्नर लाइन

नई दिल्ली, पीटीआई। सूडान में फंसे 360 भारतीयों को निकालकर जेद्दा से दिल्ली लाया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को वायुसेना के दो विमानों ने 250 से अधिक भारतीयों को और सुरक्षित निकालकर जेद्दा पहुंचाया। मंगलवार को नौसेना के जहाज आइएनएस सुमेधा से 278 नागरिकों को जेद्दा लाया गया था। इस तरह आपरेशन कावेरी के तहत अब तक लगभग 530 भारतीय सूडान से सुरक्षित निकालकर जेद्दा पहुंचाए जा चुके हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया है जानकारी

आपरेशन कावेरी मिशन के तहत सूडान से निकाले गए भारतीयों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में बनाए गए केंद्र पर सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। आइएनएस सुमेधा के बाद वायुसेना के विमान सी-130जे से भारतीयों के दूसरे और तीसरे जत्थे को बुधवार को जेद्दा लाया गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि पहले सी-130जे विमान से 121 लोगों को, इसके बाद 135 लोगों को जेद्दा पहुंचाया गया। बुधवार को उन्होंने ट्वीट किया कि आपरेशन कावेरी तेजी से चल रहा है।

  • खबरें और भी हैं...
  • सुविचार
  • वेब स्टोरी
  • आज का राशिफल

मेष | Aries

घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास...
होम
शॉर्ट्स
टॉपिक
वेब स्टोरी
इंग्लिश